logo

महिला दिवस विदुषी महिलाओं का हुआ सम्मान।


मथुरा ,अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन संस्था द्वारा कॉलेज की सभी महिला लेक्चरर्स का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवम प्रसिद्ध समाजसेवी रवींद्र अग्रवाल एवम वर्तमान अध्यक्षा श्रीमती बबीता अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर सभी विदुषी प्रवक्ताओं को उत्तरीय ओढ़ा कर एवम प्रशस्ति पत्र द्वारा "नारी शक्ति पद्मश्री सम्मान "प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विदुषी महिला के रूप में श्रेष्ठ शिक्षण कार्य के लिए कॉलेज के शिक्षा संकाय की
डा आरती पाठक, प्रो चंचल अग्रवाल, शालनी भारद्वाज,
कला संकाय की डा मनोरमा कौशिक,
डा पंकज, डा रचना, डा मोनिका वर्मा ,प्रो मांडवी राठौर, कनिका अग्रवाल, शायमा मुस्तफा,ज्योति त्रिपाठी
विज्ञान संकाय की डा सरिता शर्मा,प्रो शैलजा चौधरी, गोल्डी
वाणिज्य संकाय की प्रो नूतन देहर,दीक्षा चौधरी,सुरभि अग्रवाल,मोनिका सिंह, को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर अनिल वाजपेई ने कहा कि किसी राष्ट्र को विदुषी महिला ही महान राष्ट्र बना सकती हैं।
महिलाएं जिस प्रकार से गृह कार्य एवं संस्था के कार्य में समन्वय बनाते हुए निरंतर समर्पण और निष्ठा से कार्यस्थल पर कार्यरत रहती हैं ,वह सचमुच अभिनंदनीय है।
इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रथम चरण में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नारी शक्ति पर आधारित विभिन्न गीत ,कविता एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। छात्रा गुंजन,हिमानी,मुस्कान, नंदनी,अनुष्का का प्रदर्शन सराहनीय था।

3
1635 views